Skip to main content

Posts

Showing posts with the label spritual

"ऑटो सजेशन" की अनोखी पहल है, "तुलसी"

तुलसी एक दैविक वनस्पति है, इसलिए तुलसी का सनातन समाज में बहुत महत्व था। आज भी पूजा-पाठ में तुलसी के पत्तों की जरूरत पड़ती है। पंचामृत व चरणामृत, दोनों में तुलसी के पत्ते अनिवार्य हैं। एक समय था जब भारत के हर घर-आँगन में तुलसी का चौरा (तुलसी लगाने का स्थान) होता था, क्योंकि पवित्रता में तुलसी का स्थान गंगा से भी ऊँचा है। जब से संसार में सभ्यता का उदय हुआ है, मनुष्य रोग और औषधि इन दोनों शब्दों को सुनते आए हैं। जब हम किसी शारीरिक कष्ट का अनुभव करते हैं तभी हमको 'औषधि' की याद आ जाती है, पर आजकल औषधि को हम जिस प्रकार 'टेबलेट', 'मिक्चर', 'इंजेक्शन', 'कैप्सूल' आदि नए-नए रूपों में देखते हैं, वैसी बात वैदिक समय में न थी। उस समय सामान्य वनस्पतियाँ और कुछ जड़ी-बूटियाँ ही स्वाभाविक रूप में औषधि का काम करती थीं और उन्हीं से बड़े-बड़े रोग शीघ्र निर्मूल हो जाते थे, तुलसी भी उसी प्रकार की औषधियों में से एक हैं। जब तुलसी के निरंतर प्रयोग हमारे वैदिक वैज्ञानिक ऋषियों ने यह अनुभव किया कि, यह वनस्पति एक नहीं सैकड़ों छोटे-बड़े रोगों में लाभ पहुँचाती है और...