Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ultrasound therapies

Mantra:- The Ultra Sound Therapy

Guru mantra आत्मोकर्षण के इस नए युग की नई परिभाषा में हमारे जीवन का  कायाकल्प का युग आरंभ कर हो रहा हैं। यह अवसर शुभ संकल्प का हैं। यह शंखनाद का समय हमे जीवन के नए आयाम को आकर्षित कर रहा है। जीवन जीने की नई प्रेरणा प्रदान कर रहा है। जहां आपकी चेतना रूपी प्रकाश आपका स्वागत कर रहा हैं। आपके विचार आपके हर एक भीतर जाने वाले श्वास का प्रतिनित्व करते है। जैसे आपके विचार होंगे वैसे आपका जीवन, आपका भविष्य होगा। विचारो में असीमित शक्ति होती हैं। विचार जब शब्द का रूप लेते है, तो नई तरंगे को उत्पन्न करते है। यही तरंगे आपका संकल्प और दृष्टिकोण बनाने में मदद करती है। इस लिए भारतीय संस्कृति में वाणी को मां सरस्वती का स्थान दिया हुआ है। जिसके आप उपासक बनकर उसे सहज कर रख सके। इसी को स्फूरण शक्ति भी कहते हैं। आपका हर एक शब्द मंत्र के रूप में कार्य करता है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि शब्दों में जबरदस्त शक्ति होती है। इसमें इतनी क्षमता है कि कहा जाता है कि इस विशाल ब्रह्मांड की उत्पत्ति शब्दों की इसी शक्ति के कारण हुई थी। ऐसा देखा जाता है कि मंत्रों के माध्यम से इस शब्द शक्ति...